हार्डवेयर का परिच

          कंप्यूटर का परिचय

आज कंप्यूटर हर जगह है- घर, स्कूल और हर काम करने वाली जगह पर| हमारी ज्यादातर गतिविधियां कंप्यूटर की सूचनओं पर निर्भर करती हैं| पढ़ने, सिखने, नोकरी पाने, प्रोडक्ट देखने या एक यात्रा के बारे में योजना की तत्परता कंप्यूटर के इस्तेमाल पर निर्भर हो गई है|

घर में कंप्यूटर का प्रयोग कर आप अपनी चेकबुक बैलेन्स कर सकते हैं, बिल का भुगतान कर सकते हैं, व्यक्तिगत आय और व्यय के बारे में पता कर सकते हैं, फंड चैक कर सकते हैं, स्टाक खरीद या बेच सकते हैं और वित्तीय योजनओं का मूल्य निर्धारण कर सकते हैं| लोग ए टी एम के जरिए धन जमा कर सकते और निकाल सकते हैं| पंसारी की दुकान पर कंप्यूटर आपकी खरीदारी में मदद करता हैं और आपके धन की रकम को कैलकुलेट करता है|





ज्यादातर हाई-टेक कारों में ऑनबार्ड नैविगेशन सिस्टम होता है जो आपातकालीन सेवा के लिये संकेत देता है, मार्ग की दिशा दिखाता हैं, संकेत देता है और चोरी हुए वाहन को खोजने में मदद करता है| ऑफिस में लोग कंप्यूटर की मदद से मेमोज और लेटर्स बनाते हैं, पे-रोल कैलकुलेटर करते हैं, नई चीजे खोजता हैं और इनवैसेस जनरेट करते हैं| स्कूलों और घरों में कंप्यूटर शिक्षा का माध्यम बन गया है| अध्यापक उन्हें विद्यार्थियों की सहायता के लिये निर्देश देने में इस्तेमाल करते हैं| विधार्थि असाइन्मेंट पुरे करते हैं और प्रयोगशाला में या घर पर कंप्यूटर पर शोध करते हैं, बहुत से लोग कंप्यूटर पर मनोरंजन करते हैं| वे गेम खेलते हैं, मूवी देखते हैं, संगीत सुनते हैं, किताब या मैगजिन पढ़ते हैं, फोटो रि-टच करते हैं या छुट्टिया की योजना बनाते हैं| कंप्यूटर के द्वारा दुनिया भर की सूचनाएं प्राप्त करते हैं| साथ ही समाचार, मौसम की रिपोट, खेल का स्कोर, स्टाक के मूल्य, मेडिकल रिकाडर्स, रिपोट, शोध और शिक्षा संबंधी सामग्री भी प् सकते हैं|

कंप्यूटर के माध्यम से दुसरो को मैसेज भेजना, परिजनों, मित्रों से मिलना, प्रेसक्रिप्शन भरना फाइल करना या फिर कोई कोर्स चुनना बहुत आसान है अर्थात लोग इसका प्रयोग संचार के रूप में करते हैं| परंतु यह कम्युनिकेशन करना केवल टैक्स्ट तक ही सिमित नहीं है| आप इसकी टेक्नॉलाजी पर आवाज, ध्वनि, विडियो और ग्राफिक्स ट्रांसमिट भी कर सकते हैं|आप अपने परिवार, मित्रों को विडियो या फोटोग्राफ भेज सकते हैं|


 

कंप्यूटर क्या है |

     कंप्यूटर एक इलैक्ट्रोनिक मशीन है जो उन सूचनाओं पर काम करता है जो इसकी मैमरी में स्टोर होती हैं| यह डाटा ग्रहण कर सकता है|विशेष नियमों के प्रक्रम के अनुसार डाटा को सुचना में बदल सकता है, रिजल्ट दे सकता है और भविष्य के इस्तेमाल के लिए रिजल्ट स्टोर कर सकता है| वह इलैक्ट्रानिक, इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल सामान जिससे कंप्यूटर बनता है, हार्डवेयर कहलाता है|यह कंप्यूटर का वह भाग है जिसे आप छूकर महसूस कर सकते हैं जैसे-कीबोर्ड,मोनिटर, स्पीकर और माउस डिवाइस|
              अगर आप घरेल या यूजर हैं तो प्राय पुराने कंप्यूटर को एक नई कंप्यूटर में उपग्रेड या रिप्लेस करने की संभावना बनी रहती हैं, इसलिए इसके प्रत्येक कंप्युनेंट्स के उपयोक को समझना बेहद जरुरी है|धीरे-धीरे अपने कंप्यूटर को तैयार करने या अपग्रेट करने क प्रचलन बढ़ रहा है| ज्यादातर इससे धन की बचत होती है और यह आपको गारंटी देता है कि इससे आपका वह सब मिलता है जो आप चाहते हैं|अगर आप अपना कंप्यूटर अपग्रेट या रिपेयर करते है तो यह न केवल धन को बचाता है बल्कि कंप्यूटर के कम्पोनेंट्स के बारे में आपको जानकारी भी देता है| यह पुस्तक आपको क्रमशः दिए गए चित्रों के माध्यम से इंटरनल कम्पोनेंट्स को इंस्टाल करने में मदद करती है| जैसे- एक इक्सपैशन कार्ड या एक सीपीयू| चित्रों में दर्शाया गया है|


 


कंप्यूटर केस या सिस्टम यूनिट

 कभी-कभी कंप्यूटर केस को (चैसिस) भी कहा जाता है| यह केस बाक्स के सामान होता है कंप्यूटर के सभी कम्पोनेंट्स स्टोर रखता है| यह ज्यादातर पावर सप्लाई के साथ आता है जो आपके कंप्यूटर पर विधुत सप्लाई करता है| कंप्यूटर केस किसी धातु या प्लास्टिक के बने होते हैं| यह इन्टरनल इलैक्ट्रानिक कम्पोनेंट्स (अंगो) को ख़राब होने से बचाता है| ज्यादातर एक पर्सनल कंप्यूटर में इलैक्ट्रानिक कम्पोनेंट्स और स्टोरेज डिवाइस कंप्यूटर केस के अंदर होते हैं| सामान्यत: दुसरे डिवाइस जैसे-किबोर्ड, माउस, माइक्रोफोन, मानिटर, प्रिंटर, स्पीकर, स्केनर, पी सी कैमरा कंप्यूटर केस के बाहर होते है| कभी-कभी डेस्कटाप पर एक नई कम्पोनेंट्स को जोड़ने या हटाने के दौरान, आप इसके कंप्यूटर केस को खोल सकते हैं| परुन्तु इसके लिए, आपको कंप्यूटर की भीतरी जानकरी होनी चाहिय| क्यूंकि कंप्यूटर केस के अंदर मदरबोर्ड, प्रोसेसर, मैमरी माड्यूल, कार्ड्स, पोर्ट्स और कनेक्टर्स होते हैं |